भारतीय राजनीति में PM मोदी अब भी सबसे लोकप्रिय नेता

0

(AU)

बुधवार को जारी ताजा सर्वे में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भी भारतीय राजनीति में सबसे लोकप्रिय नेता हैं। ये नवीनतम सर्वे भारत में 2464 उत्तरदायी के बीच किए गए। सर्वे इस साल 21 फरवरी और 10 मार्च के बीच कराए गए थे।
सर्वे में 88 फीसदी लोगों ने मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता माना जबकि उनसे 30 अंक कम (58 फीसदी) राहुल गांधी दूसरे लोकप्रिय नेता हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें मोदी से 31 अंक कम मिले। मोदी की लोकप्रियता की तुलना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 49 अंक (37 फीसदी) नीचे हैं।

दक्षिण राज्य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना और पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में सर्वे दिखे। पूर्वी राज्य बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी बंगाल और उत्तरी राज्य दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश भी रुझान मोदी के पक्ष में हैं।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com