मध्‍य प्रदेश के चुनावी रण के लिए तैयार भाजपा और कांग्रेस का सोशल मीडिया वार रूम

0

(DJ)

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही सोशल मीडिया को लेकर अपने वाररूम तैयार किए हैं। भाजपा ने जहां भोपाल में जहां 50 लोगों की टीम 24 घंटे मोर्चा संभालेगी, वहीं पार्टी के संगठनात्मक दृष्टि से बनाए गए 56 जिलों में 11-11 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। मंडल स्तर पर 6-6 कार्यकर्ताओं की टीम सोशल मीडिया में जिले व प्रदेश से आई सामग्री, वीडियो, ऑडियो वायरल करेंगे। पार्टी ने सबसे बड़ी फौज बूथ स्तर पर तैयार की है। प्रदेश के 65 हजार बूथ में पार्टी के सोशल मीडिया का काम करने के लिए प्रति बूथ दो-दो कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। राजधानी से लेकर बूथ तक के लगभग दो लाख इन कार्यकर्ताओं को पार्टी के आईटी सेल ने प्रशिक्षण भी दिया है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com