ममता बनर्जी को चुनौती देने आज बंगाल जाएंगे योगी आदित्यनाथ

0

(DJ)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को ममता बनर्जी को चुनौती देने पश्चिम बंगाल (पुरुलिया) जाएंगे। वहां दोपहर 3.25 पर वह जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी को तीन फरवरी को भी पश्चिम बंगाल में दो जगहों पर जनसभा करनी थी, पर वहां के प्रशासन ने उनके हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। तब भाजपा के लोगों ने कहा था कि ममता दीदी योगी से डर गयीं। बाद में योगी ने मोबाइल से दोनों सभाओं को संबोधित किया।

बंगाल सरकार हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में बाधक न बने इसके लिए इस बार योगी का हेलीकॉप्टर झारखंड और बंगाल की सीमा स्थित बोकारो के नगेन मोड़ पर लैंड करेगा। वहां से वह सड़क मार्ग से जनसभा स्थल तक जाएंगे। उल्लेखनीय है कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार है। वहां तक पहुंचने के बाद अगर बंगाल सरकार ने उनको सभा करने की इजाजत नहीं दी तो भी योगी सुर्खियां बनेंगे।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com