मिशन 2019: भाजपा नेताओं से आज मिलेंगे अमित शाह

0

(Hindustan)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मिशन 2019 के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय समेत सभी राज्यों के भाजपा के अध्यक्षों के साथ सोमवार को बैठक करेंगे। प्रदेश के मंत्रिमंडल में फेरबदल और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अलग से भी बैठक कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को शपथ ग्रहण की थी। इस तरह करीब एक साल लोकसभा चुनाव का बाकी रह गया है। चुनाव को लेकर अब इस पूरे साल भाजपा का चुनावी अभियान चलेगा। इसी लिए सोमवार को हो रही बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शाह राज्यों के पार्टी अध्यक्षों संगठनात्मक ढांचे की थाह के साथ उनकी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की थाह लेंगे। चुनाव जीतने के लिए श्री शाह का हमेशा से बूथ मैनेजमेंट पर खासा जोर रहता है। ऐसे में सभी राज्यों की बूथ कमेटियों के विस्तार की जानकारी भी लेंगे। इसके अलावा पार्टी के विभिन्न मोर्चों की अद्यतन स्थिति से भी अवगत होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास पार्टी के हर सांसद का रिपोर्ट कार्ड है। इस रिपोर्ट कार्ड के साथ वे राज्यों के अध्यक्षों से विचार-विमर्श करेंगे। यूपी में करीब 25 सांसद ऐसे हैं जो भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के रडार पर हैं। इन सांसदों के टिकट कटने के आसार हैं।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com