यूपी की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डालर की बनाएंगे : योगी

0

(DJ)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा की शुरूआत करते हुए यूपी की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर की बनाने के लक्ष्य की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मुश्किल नहीं क्योंकि प्रदेश में संसाधन कम नहीं और यहीं सबसे ज्यादा युवा ऊर्जा भी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर्यटन संवद्र्धन योजना की घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक पर्यटन स्थल का विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने दो घंटे से अधिक लंबे संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए ग्राम्य विकास विभाग, गन्ना, पंचायती राज, नगर विकास, खाद्य एवं आपूर्ति और सिंचाई जैसे विभागों की पीठ भी थपथपाई। प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, गन्ना मूल्य भुगतान व इथेनाल उत्पादन में प्रदेश के अव्वल आने के साथ वित्तीय अनुशासन को भी सराहा। उन्होंने प्रदेश का बजट पांच लाख करोड़ रुपये के निकट होने का जिक्र करते हुए बताया कि अधिकतर धनराशि को खर्च कर लिया गया है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों की खैरात बांटने की प्रवृत्ति पर तंज करते हुए कहा कि जनता ने झूठी घोषणाएं करके बरगलाने वालों को ठुकरा दिया और विकास की लाज रखी। अब प्रदेश सही रास्ते पर है और माहौल बदला है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com