यूपी चुनाव 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव

0

(D.J)

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन की तारीख घोषित होने के बाद सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहे हैं। कांग्रेस के सपा-रालोद गठबंधन और फिर बसपा की सूची आने के बाद सभी की निगाह उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की सूची पर लगी थी। भाजपा ने पहले चरण के 58 में से 57 तथा दूसरे चरण की 55 में से 48 सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने अभी तक कुल 107 सीटों पर प्रत्याशी पर नाम घोषित किया है। भाजपा ने 105 टिकट में 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है। इसके साथ इस बार 21 नए पार्टी प्रत्याशियों में युवा, महिला तथा डॉक्टर को जोड़ा गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा धमाका किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर पार्टी ने सभी अनुमान को फेल कर दिया है। उनको गोरखपुर शहर से प्रत्याशी बनाया गया है। माना जा रहा था कि पार्टी योगी आदित्यनाथ को रामनगरी अयोध्या ने चुनाव लड़ाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी चुनाव के मैदान में उतार दिया है। केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में अपनी चिरपरिचित सिराथू से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली में शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में पहले तथा दूसरे चरण के चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों का नाम जारी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहरी (322) से भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज की सिराथू विधानसभा सीट (251) से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट भी शनिवार को तय हो गई है। पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से उतारने की तैयारी थी।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com