यूपी में बड़ा ब्राह्मण चेहरा तलाश रहा है भाजपा नेतृत्व

0

(AU)

उत्तर प्रदेश भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी के शानदार प्रदर्शन का ईनाम देते हुए केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। अब नए अध्यक्ष के चयन को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि महेन्द्र नाथ पांडे की जगह उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों को साधे रखने के लिए पार्टी किसी अन्य बड़े ब्राह्मण चेहरे को मौका दे सकती है।

यह चेहरा महेश शर्मा होंगे या पार्टी किसी अन्य नए चेहरे को मौका देगी, इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। 13-14 जून को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के विभिन्न प्रदेश अध्यक्षों और अन्य संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे कई अन्य राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के नाम पर भी निर्णय लिया जा सकता है। चूंकि स्वयं अमित शाह की जगह भी किसी नए पार्टी अध्यक्ष का चयन होना है, इसलिए माना जा रहा है कि वो इन नियुक्तियों को अपने जाने से पहले पूरा कर देना चाहते हैं।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com