यूपी: सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

0

(AU)

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने सीटों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर और बसपा 38 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के लिए तीन सीटें मुजफ्फरनगर, बागपत और मथुरा छोड़ दी गई हैं। जबकि कांग्रेस के लिए पहले ही बसपा सपा गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी सीट पर चुनाव न लड़ने का फैसला किया था। इस लिस्ट में इन दोनों सीटों का जिक्र नहीं है। उत्तर प्रदेश के लिए सपा और बसपा ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। सूबे की कुल 80 सीटों में से सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर लड़ेगी। बची 5 सीटें जिनमें से दो सीटें- अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं। मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के लिए छोड़ दी गई हैं।उत्तर प्रदेश में कुल 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर नजर डालें तो अनुसूचित जाति वाली सीटों पर बसपा को तरजीह मिली है। इन 17 में से बसपा को 10 और सपा को 7 सीटें हासिल हुई हैं।

Share.
Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com