योगी मंत्रिमंडल का विस्तार टला

0

(Hindustan)

पहला योगी मंत्रिमंडल विस्तार देर रात अपरिहार्य कारणों से टाल दिया गया हालांकि अगली तारीख जल्द सामने आएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लखनऊ के बजाय दिल्ली चले गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार सुबह 11 बजे होना था। राजभवन ने इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली थीं लेकिन रविवार देर रात तक प्रदेश सरकार की ओर से भेजा जाने वाला पत्र राजभवन नहीं पहुंचा तो कुछ शंकाएं पैदा हुईं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता की ओर से भी संशय व्यक्त किया जाने लगा। अंतत: मंत्रिमंडल टाल दिया गया। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में करीब आधा दर्जन नए चेहरे शामिल होने थे। करीब एक दर्जन मंत्रियों पर इस विस्तार का प्रभाव पड़ता।

मंत्रिमंडल में जगह पाने वालों में मुख्य रूप से एमएलसी अशोक कटारिया, एमएलसी विद्या सागर सोनकर, सिद्धार्थनगर इटवा के विधायक सतीश द्विवेदी, देवरिया के श्रीराम चौहान व बुंदेलखंड से झांसी के रवि शर्मा के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आरएलडी से भाजपा में आए सहेंद्र सिंह ‘रमाला’ व साहिबाबाद से सुनील शर्मा को जगह मिल सकती है। वहीं फर्रुखाबाद से सुशील कुमार शाक्य व सुनील दत्त द्विवेदी में से किसी एक को लिया जा सकता है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com