राज्यों की कानून व्यवस्था बनाए रखने में आरएएफ का बड़ा योगदान : योगी

0

(DJ)

रैपिड एक्शन फोर्स की 108 बटालियन से लौटते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजिटर बुक में विचार साझा किए। उन्होंने लिखा कि हमारे जवान देश का सीना चौड़ा करते हैं। पुख्ता बंदोबस्त के बीच जवानों के साथ रात्रि विश्राम अपने आप में एक आध्यात्मिक अनुभव रहा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री आरएएफ के गेस्ट हाउस में ठहरे थे। रविवार सुबह उन्होंने कैंपस का भ्रमण किया। इसके बाद उन्हें क्वार्टर गार्ड पर सलामी दी गई। उन्होंने लिखा कि राज्यों की कानून व्यवस्था बनाए रखने में आरएएफ का बड़ा योगदान है। आपदा के समय इसकी सेवाएं सराहनीय रही हैं। उन्होंने आरएएफ आइजी को बेहतरीन इंतजाम करने की बधाई दी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को रविवार को मोदीनगर-मुरादनगर में जाम झेलना पड़ा। मेरठ जाते समय उनका काफिला करीब दस मिनट, जबकि दिल्ली लौटते वक्त करीब 15 मिनट जाम में फंसा रहा। मेरठ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह को शिरकत करने जाना था। पूर्व सूचना होने के बावजूद पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने कोई योजना तैयार नहीं की थी। साढ़े 12 बजे के आसपास अमित शाह काफिले के साथ मेरठ की ओर रवाना हुए। राज चौपले के पास उनका काफिला करीब 10 मिनट के लिए जाम में फंस गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें मोदीनगर से पास कराया। वहीं, शाम को जब वे दिल्ली लौट रहे थे तो बस अड्डे के निकट उनका काफिला दोबारा जाम में फंस गया। करीब 15 मिनट बाद काफिला रवाना हो सका।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com