राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में 27 को किसानों से सीधी बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

0

(DJ)

लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा संगठन और सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है। मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र में बड़ी परियोजनाओं की सौगात देने के बाद अब मोदी रविवार को गोरखपुर में किसानों से सीधा संवाद करेंगे, जबकि शनिवार को ही अमित शाह भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। 26 फरवरी को शाह गाजीपुर में कमल दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। 27 को मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के क्षेत्र अमेठी में शंखनाद करेंगे|

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्वी संभाग का मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर में उनका दौरा प्रस्तावित है। इन क्षेत्रों का प्रभार भी प्रियंका को ही मिला है। इस बीच भाजपा ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपना अभियान तेज कर दिया है। 23 और 24 फरवरी को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहले दिन शाह और दूसरे दिन मोदी रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में 27 फरवरी को मोदी की सभा प्रस्तावित है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com