लोकसभा चुनाव 2019: आज भाजपा व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा

0

(AU)

जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अलग-अलग पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा करेंगे। जिला प्रशासन ने दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शहर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम का प्रोटोकाल आते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। वैसे अमित शाह की जेड प्लस सुरक्षा है। इसके लिए एसपीजी ने भी शहर में डेरा डाल रखा है। एसपीजी ने सुरक्षा की दृष्टि से मैदान को अपने कब्जे में ले लिया है। मैदान के आसपास बने मकानों पर सुरक्षाबल तैनात रहेगा। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 1:25 बजे रामलीला मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेगा।

करीब एक घंटे रुकने के बाद 2:30 बजे वह अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने उनके कार्यक्रम में सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शाम 3:50 बजे हेलीकॉप्टर से शहर के जीआईसी मैदान में पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। वह करीब एक घंटे रुकेंगे और 4:45 बजे लखनऊ वापस जाएंगे।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com