लोकसभा में बड़ी जीत की तैयारी में जुटी भाजपा

0

(DJ)

कर्नाटक फतह के बाद अब अगले तीन राज्यों और लोकसभा में बड़ी जीत की तैयारी में जुटी भाजपा ने पूरे देश के पार्टी मोर्चो की गतिविधियों में सामंजस्य बिठाने का काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को भाजपा के दलित मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा समेत सभी आठ मोर्चो की कार्यसमिति को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पूरी तरह संगठन पर ही केंद्रित रहे। यह स्पष्ट था कि कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सभी 22 करोड़ गरीब परिवारों तक पहुंचना सुनिश्चित करना होगा।

कर्नाटक जीत का उल्लास गुरुवार को पार्टी बैठक में दिखा और नेतृत्व की ओर से उन्हें यह भरोसा भी दिलाया गया कि लगन से हर घर पर दस्तक दी तो भाजपा का स्वर्णिम काल दूर नहीं है जब सभी राज्यों में भाजपा सत्ता में होगी। राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि मोदी और शाह ने संगठन को मजबूत करने के गुर सिखाए। उन्हें बताया कि शासन का अर्थ गरीबों तक पहुंचना है। आने वाले दिनों में मोर्चे अपना अपना कार्यक्रम बनाकर पूरे देश में उतरेंगे और एक सामंजस्य दिखेगा।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com