विरोध मार्च और ठाणे-नवीं मुंबई में बसों को फूंकने के साथ हुई मराठा बंद की शुरुआत

0

(Hindustan)

महाराष्ट्र में मराठा क्रांति मोर्चा की तरफ से मराठा समुदाय के लोगों को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर बुलाए गए बंद की शुरुआत बुधवार को हिंसा, आगजनी और विरोध मार्च के साथ हुई।  कार्यकर्ताओं की तरफ से मुंबई में कई जगहों पर निकाले गए मार्च के चलते सड़क यातायात मुंबई, ठाणे, नवीं मुंबई और महाराष्ट्र के कई जगहों पर बुधवार की सुबह बंद रहे।

हालांकि, ट्रेन सेवा अपने नियमित समय से चल रही है और उसकी सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद की दी गई है।करीब 40 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस पर्सनल (आरपीपी) को दादर, सीएसएमटी और 20 को कुर्ला में तैनात किया गया है। एक दिन पहले मराठा प्रदर्शनकारियों की तरफ से की गई भारी हिंसा और आगजनी के बाद नवीं मुंबई में दुकानें बंद थीं और आटो रिक्शा सड़कों से नदारद थे। हालांकि, स्कूल और कॉलेजों को इस बंद से अलग रखा गया है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com