सपा-बसपा-कांग्रेस को वोट देना खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारना : योगी

0

(DJ)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता बेहद समझदार है। समय-समय पर उसने इसे साबित भी किया है। सपा-बसपा और कांग्रेस को वोट देना खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारना है, जनता ऐसा करने से रही। एक बयान जारी कर मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वाधिक लोकसभा सीटें होने के नाते उप्र इस धर्मयुद्ध का सबसे बड़ा मैदान भी है। लिहाजा यहां की जनता से पूरे देश को अपेक्षा भी है। आंकड़े झूठ नहीं बोलते। अगर आंकड़ों के आधार पर जनता विपक्ष से सवाल पूछे तो वह भाग खड़े होंगे। अकेले तीन करोड़ से अधिक लाभार्थी ही विपक्ष की सारी गणित गड़बड़ करने में सक्षम हैं।

अपने बयान के प्रमाण में योगी ने तुलनात्मक आंकड़ों का भी जिक्र करते हुए कहा कि हमने 23 माह में गरीबों को 23 लाख रिकार्ड प्रधानमंत्री आवास बनवाए। करीब इतने ही समय में अखिलेश की सरकार सिर्फ 63 हजार आवास बनवा सकी। इसी तरह भाजपा सरकार में 1.71 करोड़ शौचालय बने, सपा में यह संख्या मात्र 40 लाख की रही। सपा शासनकाल में एक भी गरीब का घर रोशन नहीं हुआ, जबकि हमने एक करोड़ गरीबों को बिजली के कनेक्शन दिये।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com