सर्द हवाओं से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन

0

(AU)

सर्द हवाओं से जहां ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं दिन और रात का तापमान भी गिर गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 20 जनवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस कारण से बारिश से ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम का मिजाज मंगलवार को बदला हुआ था। सुबह के समय तेज सर्द हवाओं के बीच ठंड बढ़ती गई। दिन में हवा 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दिन भर कभी बादल तो कभी धूप का असर बना रहा। शाम को सर्दी का असर और बढ़ गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 73 व न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com