सात कैबिनेट मंत्रियों को अतिरिक्त पोर्टफोलियो, सुक्खू ने साधा सियासी संतुलन

0

AU

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अपने सात कैबिनेट मंत्रियों को अतिरिक्त पोर्टफोलियो दिए हैं। इससे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सुक्खू ने एक तरह से सियासी संतुलन भी साध लिया है। सुक्खू ने जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को हैवीवेट मंत्री बनाया है, वहीं उन्होंने हर्षवर्द्धन और विक्रमादित्य सिंह को भी बडे़ विभाग दिए हैं। हालांकि, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग ही दिया गया है। इसकी वजह उनके पास बडे़ विभाग शिक्षा का होना है।

हर तरह के डैमेज कंट्रोल के लिए बड़ा दिल दिखाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंत्रियों को खुश और संतुष्ट करने के अपने ही विभागों को कम कर उनमें बांट दिए हैं। मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान के पास अब उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार विभाग होंगे। उन्हें श्रम एवं रोजगार नया विभाग दिया गया है। यह मुख्यमंत्री के पास था। नए बने मंत्री यादविंद्र गोमा को आयुष विभाग हर्षवर्द्धन चौहान से वापस लेकर मिला था।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक नया विभाग जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी को दिया है। उनके पास अब चार विभाग राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास और जनशिकायत निवारण हो गए हैं। इस तरह से मुख्यमंत्री ने उन पर खास भरोसा जताया है। जगत सिंह उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बाद चार विभागों वाले हैवीवेट मंत्री हो गए हैं। मुकेश के पास भी चार महकमे हैं।
Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com