सीएम धामी ने दी होमगार्ड जवानों को सौगात

0

DJ

उत्तराखंड के होमगार्ड जवानों को सेना की तर्ज पर सीएसडी कैंटीन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए होमगार्ड के विशेष कैंटीन कार्ड बनाए जा रहे हैं। जवानों के शस्त्र प्रशिक्षण के लिए प्रेमनगर में उपलब्ध भूमि पर इंडोर फायरिंग रेंज का निर्माण किया जाएगा और जल्द ही 300 और पदों पर भर्ती की जाएगी।

बुधवार को ननूरखेड़ा स्थित होमगार्ड मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के स्थापना दिवस पर कई घोषणाएं कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि रैतिक परेड की सलामी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि होमगार्ड जवानों को वर्षभर में 12 आकस्मिक अवकाश दिए जाएंगे। साथ ही होमगार्ड स्वयंसेवकों के कंपनी कार्यालय, ट्रांजिट कैंप व इमरजेंसी सर्च एवं रेस्क्यू सेंटर के लिए प्रदेश के कुल नौ स्थानों पर आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य के लिए 13 करोड़, 12 लाख रुपये दिए जाएंगे।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com