हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

0

(DJ)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज शोक उद्गार के साथ आरंभ हुआ। विधानसभा के दो पूर्व सदस्यों रामानंद ठाकुर और आत्माराम के निधन पर शोक उद्गार प्रकट किया गया। सबसे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके दिए योगदान को याद किया। उसके बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, राकेश सिंघा ने भी अपने विचार प्रकट किए।

इसके बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री की तरफ से धारा 118 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान धारा धारा 118 पर कांग्रेस ने चर्चा मांगी। इसके बाद सदन में नारेबाजी शुरू हो गई। कांग्रेस ने धारा 118 का मुद्दा उछाला। सरकार पर राज्य के हित बेचने का आरोप लगाया।

Share.
Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com