हिमाचल सरकार मांगेगी पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से पानी की रॉयल्टी

0

(DJ)

पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे पानी के विवाद में अब हिमाचल सरकार भी कूद गई है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को चंडीगढ़ में कहा कि उनकी सरकार पंजाब व हरियाणा और दिल्ली से पानी की रॉयल्टी मांगेगी। इस बारे में उनकी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात हुई है। हालांकि उनकी पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह से मुलाकात नहीं हो पाई।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में जयराम ठाकुर ने कहा कि पानी को लेकर उनकी सरकार कानूनी रूप से अपना हक मांगेगी। इसका अधिकार सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में दिया है, क्योंकि इन राज्यों को जाने वाला पानी हिमाचल से ही आता है। चाहे भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के प्रोजेक्टों पर रॉयल्टी का मामला हो या पानी का, हिमाचल को उसका हक मिलना चाहिए। चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश का भी हिस्सा है। यह 7.19 फीसद है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com