13 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

0

(DJ)

उत्तर भारत में जहां भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, तो वहीं पूर्वोत्तर में भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड समेत पूर्वोतर के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। उधर, दक्षिण भारत में मानसून आने के साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। लेकिन उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप बरकरार है।

उत्तर भारत में जहां चिलचिला धूप और उमस से लोग परेशान हैं। वहीं, कर्नाटक में इससे उलट तेज बारिश लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश से पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गई। यहां के कई इलाकों में 7 सेमी बारिश होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। फसलों को भी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण के करीब सभी राज्यों, बंगाल की खाड़ी, असम और अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है|

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com