Defence Expo India 2020 : लखनऊ में अगले साल लगेगा रक्षा उत्पादों का सबसे बड़ा मेला

0

(DJ)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ में अगले साल हथियारों का देश का सबसे बड़ा मेला लगने जा रहा है। लखनऊ में 5 से 8 फरवरी के बीच आयोजित होने वाले 11वें डिफेंस एक्सपो इंडिया-2020 की थीम ‘भारत : उभरता हुआ रक्षा विनिर्माण केंद्र’ रखा गया है। डिफेंस सेक्टर में तेजी से उभरते उत्तर प्रदेश में आयोजित होने जा रहे इस मेले में दुनियाभर के अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इससे पहले लखनऊ में एयरो इंडिया शो होने वाला था, लेकिन राजनीतिक विरोध के चलते इसे रद कर गया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि हम डिफेंस एक्सपो में दुनियाभर के रक्षा उद्योगों, प्रदर्शनी लगाने वालों, मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करते हैं। सभी लोगों का तेजी से बड़े उत्पादन केंद्र के रूप में उभर रहे भारत में न केवल हमारे सैनिकों बल्कि दुनिया में निर्यात के लिए रक्षा उत्पादों के सह निर्माण और सह उत्पादन के लिए स्वागत करते हैं। उधर, रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि डिफेंस एक्सपो भारतीय रक्षा उद्योग के लिए अपनी क्षमताओं को दिखाने और निर्यात की संभावना तलाशने के लिए एक बेहतरीन मौका है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com