Lok Sabha Election 2019: नरेंद्र मोदी की दिल्ली में विजय संकल्प महारैली आज

0

(DJ)

रामलीला मैदान में बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे। महारैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली भाजपा के नेता पिछले कई दिनों से लगे हुए हैं। इसकी तैयारियों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने मंगलवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रधानमंत्री का भाषण सुनने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए रामलीला मैदान के साथ ही बाहर सड़क पर भी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री की दिल्ली में यह पहली महारैली है, जिसे सफल बनाने के लिए सभी 14 संगठनात्मक जिलों और 272 मंडलों में कार्यकर्ताओं की बैठकें हुई हैं। भाजपा प्रत्याशियों ने मेट्रो में सफर करके दिल्लीवासियों को आमंत्रित किया है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अभियान चलाया गया है। मोदी का भाषण सुनने के लिए पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के साथ ही मुस्लिम महिलाएं, व्यापारी, गरीब सभी वर्ग के लोग रामलीला मैदान में पहुंचेंगे।

गर्मी में लोगों को परेशानी नहीं हो इसलिए रैली स्थल पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस की भी व्यवस्था होगी। निराशा और हताशा से घिरी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चुनाव में पहले ही हार मान चुकी है। दोनों पार्टियां हर वो हथकंडा अपनाने को तैयार हैं, जिससे दिल्ली के मतदाताओं को गुमराह किया जा सके। दोनों की मुस्लिम वोट बैंक पर नजर है, इसके लिए वे तुष्टिकरण की राजनीति कर बहुसंख्यक समाज को दरकिनार कर रही हैं।

Share.
Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com