MP Election 2018: भाजपा ने राम को रोटी और रोजगार से जोड़कर देश के सम्मान की रक्षा की – योगी

0

(DJ)

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने भगवान राम को रोटी और रोजगार से जोड़कर देश के सम्मान की रक्षा की है। एक गरीब के घर में रसोई गैस पहुंचाना और उसकी झोपड़ी के अंधेरे को दूर करने के लिए बिजली पहुंचाना ही उस परिवार के लिए रामराज्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी जात-पात, धर्म और क्षेत्र की राजनीति नहीं की है। बल्कि गरीबी को आधार बनाकर हर वर्ग के लोगों को समान लाभ देने का काम किया है। योगी विदिशा के शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के नटेरन, सीहोर के आष्टा के जावर और रायसेन जिले के उदयपुरा में सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता लिप्सा के कारण देश को दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन झेलना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले महापुरुषों का अपमान किया है। क्षेत्रीय राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल पहले प्रदेश में नक्सलवाद, आतंकवाद और डकैत गिरोह पनपने लगे थे, जिसे समाप्त करने का काम मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। कांग्रेस अपने शासनकाल में सड़क, बिजली, पानी शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं नहीं दे सकती। इसलिए उन्हें शासन करने का कोई अधिकार नहीं है।

Share.

About Author

Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com